फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: चार पाक कैदी रिहा, अटारी के रास्ते 84 भारतीय और 33 पाकिस्तानी नागरिक भारत पहुंचे

Mon, 28 Jun 2021 09:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

भारत ने सोमवार को चार पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया है। इनमें से तीन कैदी गुजरात और एक पंजाब की जेल में था। वहीं 84 भारतीय नागरिक भी 33 पाकिस्तानी नागरिकों के साथ वाघा बॉर्डर के रास्ते अमृतसर पहुंचे।
विज्ञापन
भारत ने रिहा किए पाकिस्तानी कैदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जेलों से रिहा होने के बाद चार कैदी सोमवार को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान लौटे। कोरोना की वजह से पाकिस्तान में फंसे 83 भारतीय नागरिक भी सोमवार शाम को अपने वतन लौट आए हैं। इस दौरान विशेष मंजूरी के बाद 33 पाकिस्तानी नागरिक भी भारत पहुंचे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के ठट्ठा (केटी बंदर) जिले के गांव जंगीसर निवासी जुम्मा मोहम्मद, उसका भाई मोहम्मद हसन और इनके ही गांव का वाट मोहम्मद 2017 में सीमा पार कर भारत (गुजरात) में पहुंचे थे। जिन्हें गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सभी मछुआरे थे और समुद्र में रास्ता भटककर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। सोमवार सुबह तीनों कैदियों को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया। इसके अलावा अमृतसर केंद्रीय जेल में बंद मोहम्मद रमजान को भी पाकिस्तान भेजा गया।

अमृतसर केंद्रीय जेल के अतिरिक्त अधीक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि इसके खिलाफ वल्टोहा थाने में अगस्त 2017 में पासपोर्ट व विदेश अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। 17 मई 2021 को अमृतसर की जेल से रिहा हुए एक अन्य पाकिस्तानी कैदी के साथ मोहम्मद रमजान को भी अपने वतन लौटना था लेकिन कोविड पॉजिटिव आने के कारण इसकी रिहाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर तैनात पंजाब पुलिस के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुणपाल ने बताया कि कोविड संकट के चलते पाकिस्तान में फंसे 83 भारतीय नागरिक विशेष मंजूरी मिलने के बाद सोमवार शाम वाघा सीमा पार कर अटारी पहुंचे। इनके साथ ही 33 पाकिस्तानी नागरिक भी वीजा के साथ भारत पहुंचे हैं। 410 लोगों को पाकिस्तान से भारत आना था लेकिन 83 भारतीय नागरिकों समेत कुल 117 लोग ही अटारी सीमा के रास्ते भारत आ सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें