फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप का भारत बना चैंपियन, कनाडा को दी मात, तीसरे स्थान पर रहा अमेरिका

Wed, 11 Dec 2019 08:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट-2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डेरा बाबा नानक के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट-2019 के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को भारत ने कनाडा को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। भारत की टीम को गोल्ड मेडल और 25 लाख रुपये दिए गए। भारत ने प्रतियोगिता में 64 और कनाडा ने 19 अंक प्राप्त किए। 

विज्ञापन


मंगलवार को फाइनल मुकाबले में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहुंचकर खिलाड़ियों को सम्मानित करना था लेकिन कैप्टन के न पहुंचने पर पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और सहकारिता व जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खिलाड़ियों को इनाम बांटे। 

मंगलवार को हुए मुकाबले में कनाडा ने दूसरा स्थान हासिल कर 15 लाख का इनाम जीता। अमेरिका और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में अमेरिका ने इंग्लैंड को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अमेरिका ने 42 अंक और इंग्लैंड ने 35 अंक प्राप्त किए। अमेरिका की टीम को 10 लाख का इनाम मिला। मैच के दौरान पंजाबी गायिका गुरलेज अख्तर और जसबीर जस्सी ने अपने गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। एंकर सतविंदर सत्ती ने मंच का संचालन बखूबी किया। 
विज्ञापन


खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने नौजवानों से अपील की कि वह नशे को त्याग कर खेलों को अपनाएं। वहीं कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने डेरा बाबा नानक के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम के विकास के लिए 20 लाख रुपये देने का एलान किया। कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि उनकी दिली इच्छा थी कि पाकिस्तान की टीम भी करतारपुर के रास्ते डेरा बाबा नानक पहुंचती और मैच खेलने के बाद करतारपुर के रास्ते ही पाकिस्तान जाती। मौके पर सांसद मोहम्मद सदीक, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, बलविंदर सिंह लाडी, खेल विभाग के डायरेक्टर संजय पोपली, भूपिंदर सिंह मान, डीसी गुरदासपुर विपुल उज्ज्वल मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें