फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में संगत के लिए तैयार किए गए जोड़ा घर और गठरी घर की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन स्नान करने पहुंचने वाली संगतों के लिए एसजीपीसी की तरफ से तैयार करवाए गए जोड़ा घर और गठरी घर की मंगलवार को शिरोमणि कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने शुरुआत की। प्रमुख शख्सियतों की हाजिरी में अरदास के बाद यह नया जोड़ा घर और गठरी घर संगतों के अर्पण किया गया।
विज्ञापन

इसे गुरुद्वारा श्री मंजी साहब दीवान हॉल के नजदीक शिरोमणि कमेटी की ओर से कारसेवा वाले बाबा कश्मीर सिंह भूरीवालों ने तैयार करवाया है। इस मौके पर बीबी जागीर कौर ने बताया कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब मानवता का आध्यात्मिक केंद्र है, जहां देश विदेश से लाखों श्रद्धालु रोजाना नतमस्तक होने पहुंचते हैं। संगतों की सुविधा के लिए एसजीपीसी निरंतर कार्यशील है। इसके तहत ही एसजीपीसी ने कार सेवा भूरी वालों के सहयोग के साथ संगतों के लिए जोड़ा घर और गठरी घर का विस्तार किया गया।
एसजीपीसी प्रधान ने कहा कि आधुनिक तरीके के साथ तैयार किए गए इस जोड़ा घर में करीब 20 हजार संगतों के जोड़े रखने की क्षमता है। इसके साथ ही गठरी घर में संगतें अपना समान जमा करवाकर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन कर सकती हैं। इस अवसर पर बीबी जागीर कौर ने बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले और अन्य को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें