फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मनाने ससुराल गए पति को पहले पीटा, फिर दिया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। रूठकर मायके गई पत्नी को मनाने गए मनदीप सिंह (30) को पहले ससुराल परिवार ने पीटा और फिर उसे जहरीला पदार्थ दे दिया। तबीयत खराब होने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोप के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, ससुर व साले को नामजद किया है। इन सभी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
विज्ञापन

पट्टी शहर की गार्डन कालोनी निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि उसके भतीजे मनदीप सिंह (30) की गांव चौधरीवाल निवासी भगवान सिंह की बेटी पलविदर कौर के साथ छह साल पहले शादी हुई थी। मनदीप सिंह के घर कोई संतान नहीं थी। इसके चलते पत्नी पलविदर कौर अपने रिश्तेदारों के साथ मिल कर उसे ताने मारती थी। इस दौरान पति पत्नी के बीच 20 दिन पहले झगड़ा हुआ। पलविदर कौर अपने मायके आ गई। पत्नी को मनाने के लिए मनदीप जब अपने ससुराल पहुंचा तो वहां पर कहासुनी हुई। मनदीप सिंह पर उसकी पत्नी पलविदर कौर, साला हरदयाल सिंह, सास गुरमीत कौर, ससुर भगवान सिंह ने हाथ उठाया। उसने अपने चाचा निर्मल सिंह को फोन पर बताया कि ससुराल परिवार ने उसकी बेइज्जती कर उसे पीटा है। विरोध करने पर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया है।
निर्मल सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर मनदीप सिंह को अमृतसर के फलोरम अस्पताल दाखिल करवाया गया। यहां पर उसकी मौत हो गई। थाना सरहाली के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि चौकी नौशहरा पन्नूआ के इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने शव कब्जे में लेकर निर्मल सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें