फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल काबू में आए तो पंजाब के लिए फायदा : जाखड़

Fri, 17 Nov 2023 07:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- इससे पंजाब को मिलेगा अपना फुल फ्लेज मुख्यमंत्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले से अरविंद केजरीवाल और आप का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। चोरी पकड़ी जाने से केजरीवाल काबू में आ जाते हैं तो पंजाब के लिए फायदेमंद होगा कि पंजाब को अपना फुल फ्लेज मुख्यमंत्री मिल जाएगा। अब तक पंजाब की सरकार दिल्ली से चल रही है और भगवंत मान ने सिर्फ दिखावटी मुखौटा ही ओढ़ा है। जाखड़ शुक्रवार को भाजपा के स्थानीय कार्यालय में मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे।

जाखड़ ने कहा कि दिल्ली की शराब नीति पंजाब में भी लागू हो चुकी है, इसलिए इसका असर पंजाब में होगा। इसकी जद में पंजाब के दो मंत्री आएंगे। पंजाब की सरकार और सरकारी विभागों पर पूरी तरह से दिल्ली का कब्जा है।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि केजरीवाल और पंजाब की आप सरकार के पास पंजाब के विकास और आम लोगों के कल्याण के लिए न कोई योजना है और न कोई विजन, लेकिन विज्ञापनों के जरिये लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जिसके लिए रोज औसतन सौ करोड़ रुपये का कर्ज लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में इश्तिहारी मुजरिम होते थे, अपराधियों के विज्ञापन छपते थे, लेकिन अब सरकार ही इश्तिहारी होने लगी है। केजरीवाल और भगवंत मान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने नाम और फोटो लगाकर अपने प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को अपने खाते में डालने से भी भ्रष्टाचार की बू आ रही है।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि बदलाव के नाम पर पंजाब को धोखा दिया गया है। पंजाब के लोग भी इसे समझ रहे हैं। इस फर्जीवाड़े पर पर्दा डालने के लिए सरकार पंजाब की पूंजी को विज्ञापनों पर लुटाने में लगी है। केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब के लिए पैसा कमाने का वादा किया था, लेकिन अब वे पैसा जरूर कमा रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोगों के लिए नहीं, आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के लिए पैसा कमाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें