तरनतारन पुलिस ने गांव चीमा थाना सराएं अमानत खां के क्षेत्र में लगाई गई विशेष नाकाबंदी के दौरान गाड़ी सहित एक व्यक्ति को 1 किलो हेरोइन सहित पकड़ा है। उससे 25 लाख की नगदी भी बरामद हुई है।
एसपी(डी) हरविंदर सिंह ने बताया कि बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान छत्तरपाल सिंह निवासी रामूवाल के रूप में हुई ह। उसके साथ तस्करी के इस काम में 4 और लोग भी है।
उन्होंने बताया कि तस्कर छत्तरपाल सिंह का चाचा व पिता भी तस्कर है व इसका पिता प्रेम सिंह हेरोइन के केस में सेंट्रल जेल अमृतसर में बंद है।
इसके बाद मंगलवार को प्रेम सिंह के लड़के छत्तरपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे बीएसएफ के कर्मचारी व तस्कर गुरविंदर सिंह निवासी रामूवाल की तरफ से दिए गए 178 पैकेट हेरोइन के बारे में पता किया जाएगा कि वह खेप किस तस्कर द्वारा पहुंचाई गई है। आरोपी का रिमांड लेकर अन्य तस्करों को बेनकाब किया जाएगा।