फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घायल कर सवा लाख रुपये लूटे

Tue, 26 Nov 2013 10:18 PM IST
अमर उजाला,पट्टी (अमृतसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर की बाबा डेयरी पर मंगलवार को कुछ व्यक्तियों ने एक बुजुर्ग महिला से सवा लाख रुपये लूटकर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में जख्मी महिला सतनाम कौर पत्नी परमजीत सिंह और उनके रिश्तेदारों ने सिविल अस्पताल पट्टी में इलाज के दौरान बताया कि वह अपनी डेयरी पर पुत्र निशान सिंह के साथ बैठी थी।

 इस दौरान उन्होंने किसी सेदूध की पेमेंट डेढ़ लाख रुपये प्राप्त किए। इसमें से 25 हजार रुपये उन्होंने एक दूध बेचने वाले को दे दिए। सतनाम कौर बाकी रुपयों की गिनती कर रुपये गल्ले में रख ही रही थी।
विज्ञापन


 इस बीच अचानक दो कारें उनकी डेयरी के आगे आईं। इनमें 15-20 व्यक्ति निकले और उनसे बिना कुछ बताए रुपये छीनने लगे।

 सतनाम ने बताया कि उन्होंने निशान से भी मारपीट की और रुपये छीनकर भाग गए। विरोध करने पर उन्होंने महिला के सिर पर तेज हथियार से हमला कर दिया।

सतनाम और निशान ने बताया कि थाना पट्टी की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सतनाम को अस्पताल में दाखिल करवाया। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से उनकी दुकान पर एक व्यक्ति चक्कर लगा रहा था।
विज्ञापन


उन्हें संदेह है कि उस व्यक्ति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। शहर की समाज सेवी संस्थाओं ने कैबिनेट मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों से मांग की है कि ऐसी वारदातों को रोकने के प्रयास किए जाएं। इस मौके निशान सिंह, परमजीत सिंह, विकास कुमार मिंटा, राज कुमार और लखविंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें