फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: भाभी से थे संबंध, आत्महत्या दिखाने के लिए हत्या कर शव पंखे से लटकाया बिना पोस्टमार्टम किया अंतिम सस्कार, जांच के बाद भाई-भाभी, भाई के ससुर और दो सालों पर केस दर्ज

Mon, 17 Jul 2023 07:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अवैध संबंधों के चलते रमदास थाने के गांव घुमराए में एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को पंखे की कुंडी से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। यह मामला 18-19 जून की मध्यरात्रि का है। मृतक की बहन परमजीत कौर निवासी छेहरटा घनूपुर काले ने एसएसपी देहाती को शिकायत देते हुए अपने भाई की हत्या किए जाने की संभावना जताई।

जांच अधिकारी व रमदास थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार ने बताया कि इसमें मृतक के सगे भाई हरपिंदर सिंह व भाई के ससुर सरदारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


छेहरटा में घनूपुर काले निवासी परमजीत कौर ने एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह को दी शिकायत में बताया कि 18-19 जून 2023 की मध्यरात्री उसके भाई सुखविंदर सिंह (31) की उसके दूसरे भाई हरपिंदर सिंह के ससुराल घुमराए में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे की कुंडी से लटका शव मिला। जिसके बाद शिकायतकर्ता के भाई हरपिंदर सिंह ने अपने भाई सुखविंदर सिंह का बिना पुलिस को सूचित किए पोस्टमार्टम करवाए बिना ही गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

एसएसपी ने एसएचओ रमदास, एसआई अर्जुन कुमार को जांच कर केस दर्ज किए जाने की हिदायत दी है। जांच में सामने आया कि मृतक के अपने भाई हरपिंदर की पत्नी सुखविंदर कौर के साथ संबंध थे। यह भी पता चला कि मृतक के भाई के ससुर सरदारा सिंह ने 18-19 जून की मध्यरात्री घर में बुलाया और गला घोंट कर उसकी हत्या कर शव को पंखे की कुंडी से लटका दिया था। अगले दिन सुबह सरदारा सिंह ने अपने दामाद हरपिंदर सिंह को फोन कर बताया कि तुम्हारे भाई ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


रमदास थाने के एसएसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि जांच के बाद थानाक्षेत्र के गांव घुमराए निवासी सरदारा सिंह, उसके लड़कों सरबजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हरपिंदर सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर, मृतक के भाई हरपिंदर सिंह निवासी राम दीवाली हिंदुआं के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सरदारा सिंह और हरपिंदर सिंह को काबू कर लिया है। जबकि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें