फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गुरदासपुर के फौजी की सिक्किम में मौत, आज गांव पहुंचेगा शव

Tue, 20 Feb 2024 11:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। हलका कादियां के गांव काहलवां के रहने वाले फौज के जवान की ड्यूटी के दौरान सिक्किम में मौत हो गई। जवान की पहचान काफल मसीह पुत्र जेम्स मसीह के तौर पर हुई है। काफल मसीह करीब 20 साल पहले फौज में भर्ती हुआ था।
मृतक काफल मसीह के पिता जेम्स मसीह ने बताया कि उनका छोटा बेटा काफल मसीह करीब 20 साल पहले फौज में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह सिक्किम में तैनात था। उन्हें सोमवार देर शाम सिक्किम की फौज यूनिट से एक हवलदार का फोन आया कि उनके बेटे की मौत हो गई है, अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्हें बताया गया कि बुधवार को जवान का पार्थिव शव उनके गांव भेज दिया जाएगा, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक फौजी के पिता ने बताया कि जवान का शव आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। वहीं, जवान के बड़े भाई ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उसे फोन आया था कि उसकी बदली पंजाब में हो जाएगी और वह उसे पैसे भेजेगा। उसने कहा था कि, तुम अपनी दुकान को बड़ी करवा लेना, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत की खबर उन तक पहुंच गई। जवान अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है। परिवार ने सैन्य अफसरों से मांग की है कि उन्हें जवान की मौत के कारणों से अवगत कराया जाए और उसके शव को जल्द से जल्द गांव भेजा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें