फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: शादी समारोह में चली गोली, डीजे ऑपरेटर घायल

Sun, 22 Nov 2026 06:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। जिले के गांव खैरदी में एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद कथित तौर पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी जिससे डीजे ऑपरेटर अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। खुशियों का माहौल अचानक हुई फायरिंग से दहशत में बदल गया।
विज्ञापन

यह घटना गांव खैरदी में गोरा सिंह के घर आयोजित शादी समारोह में हुई। शनिवार देर रात कुछ लोगों के बीच मामूली बात पर कहासुनी शुरू हुई। देखते-ही-देखते विवाद बढ़ गया और तनाव पैदा हो गया। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली डीजे चला रहे अवतार सिंह निवासी गांव जागणा को लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना झबाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस विवाद के कारणों और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान करने की जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें