अमृतसर। बटाला रोड के इलाका टंडन नगर में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। कुछ शरारती लोगों ने मंगलवार रात को बाजार में खड़ी लोगों की गाड़ियों की तोड़फोड़ की है।
जानकारी के अनुसार एडवोकेट सौरभ शर्मा ने पुलिस को बताया है कि उनके समेत इलाके के कई लोगों की गाड़ियां रात को बाजार में खड़ी होती हैं। रात के समय कुछ लोग आए और बिना किसी कारण गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। टायर पंक्चर कर दिए और फरार हो गए। आरोपियों द्वारा चार गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई है। थाना सदर के एसएचओ पलविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।