फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर : दुष्कर्म में नाकाम रहने पर पहले युवती को दिया जहर फिर लगा दबाकर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। थाना दीनानगर के तहत आते गांव में दुष्कर्म में नाकाम रहने पर युवती को पहले जहर देकर व फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका की बहन के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

मृतका (20) की बहन ने बताया कि वह पांच बहने हैं और कोई भाई नहीं है। माता-पिता की मौत हो चुकी है। चार बहनों की शादी हो चुकी है। उनकी मृतक बहन अकेली रहती थी और पास में अपने मामा के घर दूसरे गांव में सुबह चली जाती थी और शाम को फिर घर लौट आती थी। मंगलवार को जब वह मामा के घर नहीं पहुंची तो मामा पता करने के लिए घर पहुंचे तो उसने पूजा का शव बेड पर पड़ा देखा। जिसके बाद उन्हें सूचित किया गया।
उन्होंने बताया कि दीनानगर के पास गांव में ही उनकी एक बहन की शादी हुई है। उनके जीजा का छोटा भाई उनकी बहन को हमेशा परेशान करता था और जबरदस्ती शादी रचाना चाहता था। इसी बात को लेकर उसने उनके जीजा पर कातिलाना हमला भी किया था। जिसका का केस भी चल रहा है।
विज्ञापन

उसने बताया कि मंगलवार की रात को आरोपी अपने चाचे के लड़के के साथ उनके घर आया और उनकी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वह सफल नहीं हुए तो उन्होंने उनकी बहन को जहरीली दवा खिलाने के बाद गला घोटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी कपिल कौशल ने कहा कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें