फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 2 करोड़ की रंगदारी मामले में गैंगस्टर रिमांड पर

Fri, 14 Nov 2025 11:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। दीनानगर के प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर सुख भिखारीवाल को कुरुक्षेत्र से प्रोडक्शन वारंट के जरिये गुरदासपुर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
अधिवक्ता करणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुख भिखारीवाल का आठ दिन का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने पांच दिन का रिमांड मंजूर किया। सुख भिखारीवाल को पहले 8 नवंबर को अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे छह दिन के रिमांड पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुख भिखारीवाल पर आरोप है कि उसने दीनानगर के प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का प्रयास किया था। पुलिस अब उसके खिलाफ पूछताछ कर रही है और मामले की तहकीकात जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें