फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जाली दस्तावेज से पासपोर्ट बनवा कई गुर्गों को भेजा विदेश

Tue, 27 Dec 2022 11:18 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एसएसओसी की टीम ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ की। इस दौरान भगवानपुरिया ने स्वीकार किया कि उसने पासपोर्ट दफ्तर, सेवा केंद्र और पुलिस विभाग, पासपोर्ट से डील करने वाले के साथ मिलकर जाली दस्तावेजों के आधार पर अपने कई गुर्गों के पासपोर्ट बनवाए और उन्हें विदेश भेजा।
विज्ञापन
जग्गू भगवानपुरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया जाली दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवा कर अपने कई गुर्गों को विदेश भेज चुका है। कई और गुर्गों को इसी तरह जाली दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भेजने की तैयारी कर रहा था। यह खुलासा स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) की भगवानपुरिया से की गई पूछताछ के दौरान हुआ।

विज्ञापन


एसएसओसी को उसके पास से कई आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज की कापियां मिली हैं। एसएसओसी ने इस मामले में कई और लोगों को नमजद किया है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद ऑपरेशन सेल ने सोमवार शाम को गैंगस्टर भगवानपुरिया को दोबारा अदालत में पेश किया, जहां न्यायिक अधिकारी ने उसको और दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

एसएसओसी की टीम ने 17 दिसंबर को कनाडा में बैठे गैंगस्टर लंडा के साथी सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा समेत आठ लोगों पर जाली दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवा कर विदेश जाने के आरोपों में केस दर्ज किया था। इस मामले की जांच के लिए एसएसओसी जग्गू भगवानपुरिया को बठिंडा जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाई थी। तब अदालत ने इसका 26 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड दिया था।
विज्ञापन


कई और के लिए बनवाने वाला था जाली पासपोर्ट
एसएसओसी की टीम ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ की। इस दौरान भगवानपुरिया ने स्वीकार किया कि उसने पासपोर्ट दफ्तर, सेवा केंद्र और पुलिस विभाग, पासपोर्ट से डील करने वाले के साथ मिलकर जाली दस्तावेजों के आधार पर अपने कई गुर्गों के पासपोर्ट बनवाए और उन्हें विदेश भेजा।

गैंगस्टर कई अन्य गुर्गों के पासपोर्ट बनाने की कोशिश में है, ताकि उन्हें भी विदेश भेज सके। एसएसओसी थाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखबीर सिद्धू ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को अदालत में पेश करने के बाद मीडिया को बताया कि अदालत ने जग्गू का दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पूछताछ के बाद उन्होंने कुछ आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। इस एफआईआर में कई और लोगों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें