फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: विदेश भेजने के नाम पर 24.50 लाख की ठगी

Sat, 27 Jul 2024 07:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने केस दर्ज किया है। हरदीप सिंह निवासी गांव पंखोंके जिला तरनतारन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जेम्स ग्लोबल एजुकेशन डी ब्लॉक रंजीत एवेन्यू में विदेश जाने के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन

वहां पर मौजूद ट्रैवल एजेंट मान सिंह निवासी ड्रीम सिटी, अमनदीप सिंह निवासी दर्शन सिंह एवेन्यू जीटी रोड नजदीक न्यू अमृतसर ने उन्हें विदेश भेजने, वहां पर नौकरी लगवाने और पक्का करवाने का वादा किया था। इसके बदले में उनसे 24 लाख 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद न तो उनको विदेश भेजा और न ही उसके रुपये वापस लौटा रहे हैं। पुलिस में शिकायत की गई है। मामले की जांच की गई। जांच के बाद थाना रंजीत एवेन्यू में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें