फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का गुरुद्वारा संगराणा साहिब के निकट मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व जत्थेदार वेदांती लंबी बीमारी से ग्रस्त थे। इस अवसर पर पंथ की प्रमुख शख्सियतों ने जत्थेदार वेदांती को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान जागीर कौर, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी जगतार सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से अतिरिक्त ग्रंथी मलकीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार रघुबीर सिंह, बाबा अवतार सिंह सुर सिंह, चीफ खालसा दीवान के प्रधान निर्मल सिंह की ओर से सुखजिंदर सिंह ने लोई और सिरोपा डाल कर पूर्व जत्थेदार को सम्मान दिया।
पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती के अंतिम संस्कार के मौके पर उनकी पत्नी हरभजन कौर, बेटी अमनप्रीत कौर, भाई जगबीर सिंह समेत कई अन्य पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे। इस मौके पर ग्रंथी गुरमिंदर सिंह, एसजीपीसी की सीनियर उप प्रधान सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, महासचिव एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और पूर्व जत्थेदार गुरबचन सिंह सहित एसजीपीसी के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-1,2,3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें