फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में फूलो संग खेली मथुरा की लठमार होली

Sat, 19 Mar 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में होली उत्सव में शामिल राधा-कृष्ण की झांकी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चक्रधारी वेलफेयर चैरिटेबल क्लब ने ‘फूलों की होली कान्हा के संग’ होली उत्सव मनाया। क्लब प्रधान राकेश शर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अश्वनी शर्मा और विशेष अतिथि के रूप में इंजीनियर एसके पुंज व तृप्ता पुंज ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष ज्योति जलाकर किया।
विज्ञापन


 इसके बाद पंडित नितिन वृंदावन वालों ने राधा-कृष्ण के भजन सुनाए। ’बंशी बजाए गयो शाम रे मोहे नैना लडाइके’ पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। इसके साथ ही मीरा व कृष्ण के रूप में कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।

मीरा के ’मनमोहन कान्हा बिनती करूं दिन रैन’ ने सभी को भाव विभोर कर दिया। इसके साथ ही राधा-कृष्ण की झांकियां निकाली गईं। इसके बाद लड्डुओं की होली, लठमार होली, रंगों की होली और इसके बाद फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन


इसमे विधायक अशवनी शर्मा ने भी भाग लिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, यह दिन अपने जीवन में दोषों को जलाने का पर्व है। इस दिन होलिका दहन हुआ था जिसका अर्थ बुराई का अंत माना जाता है।

इस अवसर पर मेयर अनिल वासूदेवा, अनिल रामपाल, रोहित पुरी, सतीश महाजन, भंवरशील, दीपाशुं घई, मंजू गुप्ता, प्रदीप महिन्द्रू, रोमी बडैहरा, शक्ति चौधरी, इंद्रजीत गुप्ता, डा भूपिन्द्र सिंह, डा अत्री, डा तरसेम, पूजा घई, सतीश महिन्द्रू, स्वाती घई, भारत महाजन, राजीव महाजन, अमित नैयर आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें