फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में एक घर पर फायरिंग: देर रात युवकों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, सहमा परिवार

Mon, 15 Jun 2026 06:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
घर पर फायरिंग के निशान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंडियाला गुरु के वैरोवाल रोड पर एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। देर रात अज्ञात युवकों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर के मुख्य दरवाजे पर गोलियां लगने से परिवार सहम गया।
विज्ञापन




फायरिंग के बाद सहमे लोग 
जानकारी के अनुसार, कुलवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी जंडियाला गुरु के घर के बाहर देर रात अज्ञात हमलावरों ने करीब तीन गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है, हालांकि कुछ समय पहले उन्हें फिरौती की कॉल जरूर आई थी। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तीन गोलियां चलाए जाने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें