श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि वीडियो को दो फॉरेंसिक लैब से टेस्ट करवाया गया है। इनकी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वीडियो ना तो एडिट की गई है, न ही एआई से तैयार की गई है।
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ये दावा किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुछ समय पहले वायरल हुई वीडियो बिल्कुल सही है।
विज्ञापन
गड़गज्ज ने कहा कि वीडियो को दो फॉरेंसिक लैब से टेस्ट करवाया गया है। इनकी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वीडियो ना तो एडिट की गई है, न ही एआई से तैयार की गई है। यह वीडियो बिल्कुल सही है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इन दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा ये वीडियो एआई से तैयार की गई है।
वहीं, कुलदीप सिंह ने कहा श्री अकाल तख्त की ओर से बेअदबी कानून में संशोधन के लिए सरकार को समय दिया गया था, परंतु सरकार ने इसमें कोई संशोधन नहीं किया। जब तक बताए गए संशोधन नहीं होते, तब तक इस कानून को पंथ स्वीकार नहीं करेगा।
जत्थेदार सोमवार को बुद्धिजीवियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कानून को बिना संशोधन लागू कर दिया जाता है तो यह सिख पंथ के लिए बहुत ही हानिकारक होगा। संशोधन के बिना कानून स्वीकार नहीं किया जाएगा।