फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने एक साथ खाया सल्फास, बटाला में बाप की मौत, बेटे ने अमृतसर में तोड़ा दम

Wed, 20 Nov 2019 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बटाला के गांव गुजरपुरा के रहने वाले पिता-पुत्र ने मंगलवार देर शाम आर्थिक तंगी से परेशान होकर सल्फास की गोलियां निगलकर आत्महत्या कर ली। थाना घनीए के बांगर पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव गुजरपुरा के पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह ने बताया कि अमनदीप सिंह निवासी गुजरपुरा अपनी मां और पिता तरलोक सिंह के साथ घर में रहता है। 

विज्ञापन


अमनदीप की मां अमृतसर गई हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला है कि अमनदीप ने पिछले दिनों मोटरसाइकिल किस्तों पर लिया था लेकिन उनसे मोटरसाइकिल की किस्तें नहीं उतारी जा रही थी। अब भी उन्हें किश्त जमा करवानी थी लेकिन किस्त के पैसे न होने के कारण पिता तरलोक सिंह ने उससे कहा कि अगर किस्तें नहीं उतर रही तो उसे मोटरसाइकिल लेना ही नहीं था। 

सरपंच कुलवंत सिंह ने बताया कि किश्तें न उतारे जाने को लेकर मंगलवार को दोनों बाप-बेटे मोटरसाइकिल ही कंपनी को दे आए और रास्ते ही में उन्होंने सल्फास की गोलियां लीं। घर आकर उन्हें निगल लिया। वहीं थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ अमोलकदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों पिता-पुत्र ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर सल्फास निगला है। पिता की बटाला अस्पताल में मौत हो गई है। बेटे अमनदीप सिंह की मौत अमृतसर में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें