संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। गांव पनियाड़ में कुछ लोगों ने पंचायत चुनाव के विवाद में बाप-बेटे को हमला कर जख्मी कर दिया। थाना दीनानगर की पुलिस ने 17 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्रदीप कुमार पुत्र संत राम निवासी पनियाड़ ने बताया कि 15 अक्तूबर को पंचायत चुनाव वाले दिन रोबिन मसीह और तुषार की मामूली तकरार हुई थी। इसके फैसले को लेकर 19 अक्तूबर को उसके घर के पास चर्च में दोनों पार्टियां एकत्र हुई थीं। इस दौरान केवल कृष्ण किसी बात को लेकर तैश में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जबकि उसके पिता को घसीटकर आरोपी पवन कुमार के घर ले गया, वहां उसे बंधक बनाकर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि आरोपी केवल कृष्ण, तुषार, राजन, शमशेर, शेरू उर्फ हरनेक निवासी दीनानगर, मान निवासी आनंदपुर, अजय, निखिल निवासी घुराला, रजनी, रानी, गुरमीत, रेनू निवासी पनियाड़, पिंटू निवासी माई उमरी और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।