फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: एक अगस्त को मोटरसाइकिल मार्च निकालेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की जिले के विभिन्न जोनों में बैठकें आयोजित की गई। इनमें बॉर्डर क्लस्टर जोन बाउली साहिब और जोन बाबा नोध सिंह के 35 के करीब गांवों के किसान नेता शामिल हए। गांव खाहिरां और बासरके गिल में पंजाब नेता सरवन सिंह पंधेर, बाबा गुरबचन सिंह चब्बा और लखविंदर सिंह डल्ला के नेतृत्व में बैठकें संपन्न हुई।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली आंदोलन 2 को तेज करने के लिए मोर्चा की वर्तमान स्थिति, मोर्चा की समझ और प्रचार प्रसार जारी है। जिलेभर के किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को एकजुट कर मोर्चा को व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों में केंद्र सरकार के प्रति काफी आक्रोश है और वे किसानों की मांगों के समाधान के लिए लंबे संघर्ष के लिए तैयार है। 1 अगस्त को हरियाणा सरकार की ओर से उन 6 पुलिस अधिकारियों को वीरता पुरस्कार देने का विरोध किया जाएगा, जिन्होंने किसानों पर गोलियां और आंसू गैस के गोले दागे थे। इसके विरोध में मोटरसाइकिल मार्च निकाला जाएगा। वही, हरियाणा सरकार के डीसी कॉम्प्लेक्स तक मार्च के दौरान मोदी सरकार और हरियाणा सरकार का पुतला भी फूंका जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। जनविरोधी नए कानून बीएनएस की प्रतियां भी जलाई जाएंगी। इस मौके पर कुलवंत सिंह राजाताल, बलजिंदर सिंह सभरा, गुरतेज सिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें