फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में किसान को ट्रैक्टर से कुचला: कुछ घंटे पहले थाने में हुआ था समझौता, खेत जोतने का था विरोध

Mon, 02 Nov 2026 07:41 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

हरपाल सिंह के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। गांव के ही कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों के बीच थाने में बैठकर समझौता भी हुआ था। इसके बाद देर शाम उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के राजासांसी हलके के गांव कोटली खैहरा निवासी किसान हरपाल सिंह की जमीन विवाद में ट्रैक्टर और सुपरसीडर से कुचलकर हत्या कर दी गई। रविवार देर शाम गांव के ही कुछ लोग उसकी जमीन पर ट्रैक्टर से खेत जोतने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


हरपाल सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने ट्रैक्टर और पीछे लगे सुपरसीडर से उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना वाले दिन ही दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता हुआ था, लेकिन इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ।

हरपाल सिंह के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, गांव के ही कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों के बीच थाने में बैठकर समझौता भी हुआ था।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजासांसी जगबीर सिंह औलख पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि हरपाल सिंह की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं।

खेत जोतने से रोका तो चढ़ा दिया ट्रैक्टर
गांव निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि थाने में समझौते के बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोग हरपाल सिंह की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतने लगे। इनमें महिंगा सिंह, कश्मीर सिंह और कुछ अन्य लोग शामिल थे। हरपाल सिंह ने जब उन्हें जमीन जोतने से रोका तो आरोपियों ने उसके ऊपर ट्रैक्टर और पीछे लगा सुपरसीडर चढ़ा दिया। इससे वह बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें