फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: एयरपोर्ट रोड पर एक घर में जोरदार धमाका, आसपास के लोग दहले, पुलिस ने किया इनकार

Tue, 14 Jan 2025 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एयरपोर्ट रोड पर जुझार एवेन्यू में स्थित एक घर में सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
अमृतसर के घर में धमाका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के एयरपोर्ट रोड पर जुझार एवेन्यू में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक घर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि आसपास के घरों के लोग दहल गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं धमाके की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने धमाके की बात से इनकार किया।

विज्ञापन




धमाका कैसे हुआ, फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों की ओर से घर के दरवाजे अंदर से फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। धमाके के बाद से ही आसपास के लोग दहशत में हैं क्योंकि पिछले दो महीने के दौरान विभिन्न पुलिस थानों और चौकियों में ग्रेनेड हमले हो रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि घर के अंदर धमाका किया जाना किसी आतंकी साजिश का हिस्सा तो नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें