फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: चीनी डोर के कारण श्वास नली कटने से दो युवकों की मौत, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन बहनों का इकलौता भाई था पवनदीप सिंह
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर/जालंधर। पंजाब में सोमवार को अमृतसर और जालंधर में चीनी डोर के कारण हुए अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घटनाओं में युवकों की मौत श्वास नली कटने से हुई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अमृतसर के कस्बा अजनाला के पास घटनास्थल के आसपास पतंगबाजी करने वालों की पहचान की जा रही है। भला गांव निवासी राज कौर ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा पवनदीप मेहनत मजदूरी कर परिवार पालने में अपने पिता का सहयोग करता था। सोमवार दोपहर को वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से घर से बाहर गया था। लौटते समय अजनाला के पास उसकी गर्दन से प्लास्टिक की डोर लिपट गई और श्वास नली कट जाने के कारण पवनदीप सिंह की मौत गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पवनदीप सड़क पर गिर गया। आधे घंटे से ज्यादा वह सड़क पर ही गिरा रहा। उसे कोई मदद नहीं मिली। काफी देर के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

वहीं, जालंधर में आदमपुर में दो दिन चीनी डोर की चपेट में आए 45 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया। दो दिन पहले जब हरप्रीत अपनी मोटरसाइकिल से आदमपुर से वापस अपने गांव सरोबाद जा रहा था तो अचानक सड़क पर इस युवक की गर्दन पर चीनी डोर लगने से गहरा घाव हो गया, जिससे यह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और बेहोश होकर सड़क पर गिर था। राहगीरों ने व्यक्ति को आदमपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां युवक जिंदगी की जंग हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें