फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: सीमा पार से आई हथियारों की खेप सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, 11 पिस्तौल बरामद

Thu, 18 Jun 2026 12:27 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बरामद हथियार आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुछ व्यक्तियों के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े हुए है। 
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियार तस्करी से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बरामद हथियार आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुछ व्यक्तियों के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े हुए है। 

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि हथियारों को विभिन्न आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने की योजना थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि नेटवर्क का दायरा कितना व्यापक है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


इस संबंधी थाना एयरपोर्ट, थाना सदर और थाना छेहरटा में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के दौरान नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान, हथियारों की आपूर्ति के स्रोत और संभावित प्राप्तकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। इसके तहत नेटवर्क के पीछे काम कर रहे अन्य व्यक्तियों की पहचान करने, संपर्क सूत्रों का पता लगाने और आगे की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का संबंध किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से तो नहीं है।

पंजाब पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार तस्करी, सीमा पार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें