फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामतीर्थ मामला सुलझाने के प्रयास जारी : बादल

Thu, 14 Nov 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि शामलाट जमीन स्कैंडल मामले में पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा या भाजपा के राजपुरा से विधायक एनके शर्मा हो अथवा किसी अन्य राजनीतिक पार्टी का नेता हो जो भी दोषी पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सरकार दोषी को सजा जरूर दिलवाएगी। मामले की जांच जारी है। जांच तक इसका इंतजार करना पड़ेगा। पंजाब सरकार द्वारा रामतीर्थ के विकास के बारे में रखे गए नींव पत्थर का स्थल कुछेक लोगों द्वारा बदलने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बड़ा संगीन मामला है इसको सुलझाने के प्रयास जारी हैं। शीघ्र ही इसे सुलझा लिया जाएगा। इस मामले पर सरकार किसी प्रकार से जल्दबाजी नहीं करेगी।  

अमृतसर संसदीय सीट संबंधी बादल बोले कि भाजपा का उमीदवार ही यहां चुनाव लड़ेगा। उम्मीदवार कौन होगा, इसका  फैसला भाजपा ही करेगी और अभी संसदीय चुनाव को छह महीने बाकी हैं। मुख्यमंत्री वीरवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में सरबत के भले की अरदास करने आए थे।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिअद द्वारा 16 सीटों के दावे के विपरीत दो सीटें पर ही सिमट जाने के सवाल के जवाब में बादल बोले कि शिअद और भाजपा क ा अटूट व मजबूत रिश्ता है। शिअद को क्या मिला है, यह मायने नहीं रखता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें