संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब से चेकिंग के समय इस जेल से नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। हरीश कुमार सहायक सुपरिंटेंडेंट द्वारा केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब के सुरक्षा स्टाफ को विभिन्न बैरकों की चेकिंग करने के लिए बोला गया था।
जब सुरक्षा स्टाफ ने चेकिंग करनी शुरू की तब जेल के टॉवर नंबर 14, 15 के बीच कुछ समान बरामद हुआ। यह सामान चेक करने पर इसमें से 60 ग्राम नशीला पदार्थ, 59 बीड़ियों के बंडल, 6 पत्ता छाप तंबाकू की पुड़िया बरामद हुईं। इस बरामदगी की सूचना थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस को दी गई। कार्रवाई करते हुए थाना गोइंदवाल साहिब के एसआई अवतार सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।