फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: दस किलो हेरोइन और ड्रोन के साथ नशा तस्कर काबू

Wed, 18 Sep 2024 10:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत जिला देहाती पुलिस ने दस किलो होरइन, एक ड्रोन और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर का नाम जगरूप सिंह निवासी गांव ढाला है। आरोपी से पुलिस ने पांच किलो हेरोइन बरामद की है और साथ ही दो मोबाइल भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला देहाती पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से एक अन्य जगह पर धान के खेत से पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया ड्रोन और पांच किलो हेरोइन बरामद की है।एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी पाकिस्तान के तस्करों में संपर्क में है और वहां से हेरोइन की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई करता है। आरोपी ने कुछ दिन पहले ही भी हेरोइन की खेप मंगवाई है। इसी के तहत उन्होंने ट्रैप लगाया और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हेरोइन की खेप की सप्लाई देने जा रहा था। मौके पर ही आरोपी से एक बैग से पांच किलो हेरोइन, दो मोबाइल बरामद किए गए। वहीं, इसके अलावा आरोपी से पूछताछ के बाद ही धान के खेत से ड्रोन और पांच किलो हेरोइन की अन्य खेप भी बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि और भी रिकवरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें