पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की खेप भारत में पहुंचाने के लिए उसने ड्रोन को चुना है। पिछले कुछ महीनों में बीएसएफ ने सीमा पर कई ड्रोन को मार गिराया तो कई को फायरिंग कर पाक वापस खदेड़ा है।
इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी से मात्र 500 मीटर की दूर स्थित गांव रोड़ांवाला पाकिस्तानी सीमा से बेहद करीब है। यहां करीब 200 परिवार रहते हैं और गांव की जनसंख्या 1200 के पास है। ज्यादातर किसानों के खेत फेंसिंग के पार हैं, जो रोजाना सुबह दस बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बीएसएफ की निगरानी में खेती करते हैं। गांव के मुखविंदर सिंह कहते हैं कि रात आठ बजे के बाद सभी गांव वाले अपने दरवाजे बंद कर लेते हैं। इसके बाद कोई बाहर नहीं निकलता।
पाकिस्तान सीमा से करीब 800 मीटर दूर गांव धनोए कलां की पंचायत के सदस्य सुखदेव सिंह कहते हैं कि अक्सर उन्हें ड्रोन की आवाजें सुनाई देती हैं। सुबह उठने के बाद पता चलता है कि पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया गया या खदेड़ दिया गया। एक सप्ताह पहले बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराया था। रात 8 बजे लोग खुद को घरों में बंद कर लेते हैं क्योंकि तब बीएसएफ की गश्त बढ़ जाती है।
19 जनवरी: बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर में ड्रोन पर फायरिंग कर लौटाया। सर्च अभियान में 7 किलो हेरोइन बरामद की।
20 जनवरी: सराय अमानत खान के थानाक्षेत्र के गांव हवेलियां के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया।
9 फरवरी: बीएसएफ ने रामदास थानाक्षेत्र में बॉर्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) पंज गराइयां के पास ड्रोन पर फायरिंग कर उसे लौटाया। दो आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव