फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, नाक तोड़ भगाया टिप्पर, होमगार्ड की फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसरफ। थाना कंबो के अधीन आते अशोक विहार रामतीर्थ रोड माहल के नजदीक अवैध खनन माफिया ने पुलिस पर रेत से भरा टिप्पर चढ़ाने की कोशिश की है। पुलिस द्वारा लगाया नाका तोड़ने के बाद आरोपियों ने पुलिस होमगार्ड के साथ हाथापाई की। उसकी वर्दी फाड़ दी और होमगार्ड की नेम प्लेट भी तोड़ दी। इस दौरान होमगार्ड के जवान ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह निवासी शाहपुर और हरजीत सिंह निवासी कोट सिद्धू के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ अशोक विहार रामतीर्थ रोड माहल के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान कुछ टिप्पराें को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने टिप्पर को नाके पर तैनात पुलिसकर्मी को मार देने की नीयत से चढ़ाने की कोशिश की। टिप्पर चालक बेरिकेडिंग तोड़ते हुए सड़क से कच्चे रास्ते की तरफ अपना टिप्पर ले गया। इस दौरान बेरिगेट के नजदीक नाके पर खड़े पुलिस होमगार्ड बलबीर सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई। इतने में ही बोलैरो गाड़ी में सवार उक्त दोनों युवकों ने पुलिस होमगार्ड बलबीर सिंह के साथ हाथापाई की। उसकी वर्दी फाड़ दी और शर्ट पर लगी नेम प्लेट भी तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें