फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: डाॅ. सिद्धू ने जिला कांग्रेस प्रधान मिट्ठू मदान को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-कानूनी लड़ाई की तैयारी, 7 दिन में माफी नहीं तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर

अमृतसर। कांग्रेस नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अब कानूनी मोड़ ले रहा है। वर्ष 2017 के निगम चुनावों में टिकटें बेचने के आरोपों को लेकर डाॅ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने मुंह बोले बेटे और जिला कांग्रेस शहरी प्रधान सौरभ मदान (मिट्ठू) को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। डाॅ. सिद्धू के वकील ने कहा कि मिट्ठू ने झूठा आरोप लगाकर डाॅ. सिद्धू की छवि खराब करने का प्रयास किया। नोटिस में कहा गया है कि मिट्ठू को 7 दिनों के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी, अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




इस कार्रवाई के बाद डाॅ. सिद्धू ने अपने समर्थकों के साथ बैठक की। बैठक में भविष्य की रणनीति तय की गई और समर्थकों को निर्देश दिए गए कि उनके खिलाफ झूठे बयानबाजी करने वालों को सख्ती से जवाब दिया जाए। इसके बाद समर्थकों ने सोशल मीडिया पर विरोधियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और माना जा रहा है कि आगामी दिनों में इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें