फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: फ्लाइट रद्द होने पर पठानकोट-नई दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
-यात्री सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रख कर 12 से 14 दिसंबर तक चलेगी विशेष ट्रेन
विज्ञापन






पठानकोट। बार-बार फ्लाइट रद्द होने के कारण उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष वंदे भारत ट्रेन संख्या 02439/02440 का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 02439 नई दिल्ली से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे उधमपुर पहुंचेगी। मार्ग में अंबाला कैंट, लुधियाना, पठानकोट कैंट और जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों पर रुकावट होगी। वहीं ट्रेन संख्या 02440 दोपहर 3 बजे उधमपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होकर रात 11 बजे पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि तीन दिन (12 से 14 दिसंबर) तक यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन 20 कोचों के साथ चलेगी, ताकि फंसे हुए यात्री समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सकें। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि यात्रा शुरू करने से पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस से ट्रेन की सटीक जानकारी अवश्य लें। यह कदम यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और किफायती विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें