मनरेगा के अधीन कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को पंजाब स्तर पर रैलियां और रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मंत्रियों के पुतले जलाए।
मनरेगा यूनियन के जिला प्रधान हरिंदर पाल सिंह ने कहा कि कर्मियों का वेतन न देना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने सरकार से कर्मचारियों का वेतन रिलीज करने और मुलाजिमों को पक्का करने की मांग की।
इस दौरान पंजाब सुबॉर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के जिला प्रधान बलबीर सिंह झामका ने मनरेगा कर्मियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
जिला प्रधान ने कहा कि तीस दिसंबर को पंजाब भर में भूख हड़ताल, रैली और प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे।
इस मौके पर नवजोत शर्मा, दिलबाग सिंह, विक्त्रस्म मसीह, जगजीत सिंह, हरविंदर सिंह बंब, हरजिंदर कौर, नवतेज सिंह, हरसिमरनजीत कौर, बलविंदर सिंह, किरणदीप कौर, करणदीप सिंह, रंजीत सिंह और विक्रमजीत सिंह मौजूद थे।