फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने साधा निशाना: अमृतसर में कहा- चन्नी सरकार कमजोर व अस्थिर, नहीं लगता जनता के सामने धमाके व बेअदबी का सच लाएगी

Fri, 24 Dec 2021 05:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। अमृतसर में उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने चन्नी सरकार को कमजोर व अस्थिर बताया। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पंजाब की जनता से वादाखिलाफी की। 
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार कमजोर और अस्थिर है। उम्मीद नहीं कि चन्नी सरकार सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी और लुधियाना में 23 दिसंबर को हुए बम धमाके मामले में जनता के सामने सच लाएगी। 

विज्ञापन


पंजाब को मजबूत, स्थिर और वचनबद्ध सरकार की आवश्यकता है। ऐसी सरकार जो कि इन मामलों के मास्टरमाइंड को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दिलाए। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गुरदासपुर के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से कही। 

केजरीवाल ने कहा कि यह सोचने की बात है कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में किसने बेअदबी की और बेअदबी करने वाले को किसने भेजा। यह तो जांच में पता चलेगा। पांच साल पहले हुए बेअदबी मामले में सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया। इस मामले में भी चन्नी सरकार से उन्हें कोई उम्मीद नहीं। बेअदबी के मामले के चार दिन बाद लुधियाना में धमाका होना एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है। इन हादसों के पीछे मास्टरमाइंड का पता लगाकर उसे सख्त से सख्त सजा नहीं दी जाती, तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच साल पहले कांग्रेस सरकार ने श्री गुटका साहिब हाथ में लेकर बेअदबी और नशा खत्म करने की कसम खाई थी। कांग्रेस सरकार ने पंजाब की जनता से वादाखिलाफी की है। इन पांच सालों में सिर्फ एक एफआईआर दर्ज की और वह भी एक व्यक्ति (बिक्रम मजीठिया) के खिलाफ। क्या इससे पंजाब के गांवों में नशा बिकना बंद हो गया, या नहीं। 

गांवों में अब भी नशे का नेक्सस काम कर रहा है। मजीठिया पर एफआईआर दर्ज कर नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बब्बर शेर की तरह घूम रहे हैं। केजरीवाल ने गुरुवार को लुधियाना में हुए बम धमाके मामले पर दुख व्यक्त किया और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले चंद लोग इस तरह की वारदात कर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। चन्नी सरकार को कमजोर बताया और कहा कि वे लोग आपस में लड़ रहे हैं। उनके पास पंजाब को संभालने का समय ही नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब की तीन करोड़ जनता पर भरोसा है कि वह गलत लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें