फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गई युवक की जान

Wed, 01 Jun 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
तरनतारन में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से व्यक्ति की मौत होने की जानकारी देते परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों आरोपी पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया। थाना वैरोवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन का हत्या केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


मामला कस्बा वल्टोहा के गांव रत्तागुद्दा का है। गांव पूनिया निवासी हरमीत कौर ने बताया कि उसकी पति स्वर्ण सिंह (52) पिछले समय से घुटनों के दर्द कारण परेशान था। इस पर किसी ने गांव रत्तागुद्दा के डॉक्टर के बारे में बताया।

इस पर उसका पति उक्त डॉक्टर गुरभेज सिंह से इलाज करवा रहा था। मंगलवार की पति को ज्यादा तकलीफ हुई तो डॉक्टर ने स्वर्ण सिंह को टीका लगाया। टीका लगाते ही स्वर्ण सिंह की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद डॉक्टर ने मरीज को रेफर कर दिया। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में स्वर्ण सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन कर केस दर्ज करने की मांग की। स्वर्ण सिंह की पत्नी हरमीत कौर व अन्य रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने गलत टीका लगाया, जो मौत का कारण बना।

प्रदर्शन की सूचा पर थाना वैरोवाल से एएसआई दिलबाग सिंह पहुंचे और शव कब्जे में लेकर आरोपी डॉक्टर गुरभेज सिंह खिलाफ धारा 304 तहत केस दर्ज किया। बाद में पुलिस ने सिविल अस्पताल पट्टी से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें