अमृतसर-राजस्थान नेशनल हाईवे पर गांव नत्थूपुर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। थाना हरिके पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संदीप कौर पत्नी काबल सिंह निवासी ब्राह्मणीवाला ने बताया कि वह मायके गांव जौनेके गई थी। पति काबल सिंह उसे लेने लिए आया था। वह अपने भाई के साथ अलग बाइक पर ससुराल जा रही थी। पति दूसरी बाइक पर थे।
गांव नत्थूपुर के पास ट्रक ने पति की बाइक में टक्कर मार दी। उन्हें सरकारी अस्पताल सरहाली ले जाया गया। वहां पति की मौत हो गई। थाना हरिके की पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक नरायण राम निवासी कसारिया जिला बाड़मेड़ राजस्थान को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।