फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में युवक पर फायरिंग: रास्ता रोककर चलाई गोलियां, कमर में लगी; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

Thu, 15 Oct 2026 10:42 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

युवक स्कॉर्पियो में अमृतसर जा रहा था। जब वह नया पिंड नहर के पास पहुंचा तो 2-3 गाड़ियों में सवार लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। इन गाड़ियों में सवार हैप्पी माहल, मन्ना, राजकरण, गुरजीत सिंह खेहरा, करम सिंह और उनके 10 से 12 साथियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के झंडेर क्षेत्र में नया पिंड नहर के पास रास्ता रोककर स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला करने और ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक की कमर में गोली लगी है। घायल होने के बावजूद युवक खुद गाड़ी चलाकर घर पहुंचा। इसके बाद परिजन उसे अमृतसर के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना 13 अक्तूबर देर रात की है। जानकारी के अनुसार, युवक स्कॉर्पियो में अमृतसर जा रहा था। जब वह नया पिंड नहर के पास पहुंचा तो 2-3 गाड़ियों में सवार लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। इन गाड़ियों में सवार हैप्पी माहल, मन्ना, राजकरण, गुरजीत सिंह खेहरा, करम सिंह और उनके 10 से 12 साथियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों के पास हथियार भी थे।

हमलावरों से बचकर युवक अपनी गाड़ी में पहुंचा और गाड़ी दौड़ा दी। इसके बाद हमलावरों ने पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई गईं। एक गोली युवक की कमर में लगी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और घायल अवस्था में गाड़ी चलाकर घर पहुंच गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


मामले में थाना झंडेर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने हैप्पी माहल, मन्ना, राजकरण, गुरजीत सिंह खेहरा और करम सिंह समेत छह आरोपियों को नामजद किया है। इनके अलावा 10 से 12 अज्ञात लोगों को भी मामले में शामिल किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें