फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: प्रेमिका ने रिश्ता खत्म करने की दी धमकी तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, घरवाले सन्न, पुलिस बुलानी पड़ी

Tue, 06 Jun 2023 12:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसका भाई तरसेम सिंह ड्राइवरी करता है। वह पिछले दिनों से काफी परेशान था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के चाटीविंड थानाक्षेत्र के गांव सांघना निवासी तरसेम सिंह ने रिलेशनशिप में रह रही युवती से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। उसने अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि लड़की रिश्ता खत्म करने की धमकी देती थी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। सांघना गांव निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसका भाई तरसेम सिंह ड्राइवरी करता है। वह पिछले दिनों से काफी परेशान था। परिवार के सदस्यों ने तरसेम से कई बार उसकी परेशानी का कारण पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। 

कुलदीप ने बताया कि उसकी मां ने उसे बताया उसके भाई ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े 10 बजे जब वह सांघना गांव पहुंचा तो पाया कि उसके भाई का शव बेड पर पड़ा था। उसे अपने भाई की पैंट की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसके भाई तरसेम ने अपनी मौत के लिए अपने साथ सहमति संबंध में रह रही लड़की को जिम्मेदार बताया। मृतक ने लिखा कि अब वह उसे छोड़ने की धमकी दे रही है, तो वह अपनी जान दे रहा है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी महिला को काबू करने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें