फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या: दुकान से घर लौट रहे युवक पर पीछे से बरसाई गोलियां, जंडियाला गुरु में देर रात की वारदात

Sat, 13 Jun 2026 12:22 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मनिंदर सिंह रात को अपनी दुकान बंद कर बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह जंडियाला गुरु क्षेत्र में पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार हमलावरों ने उस पर पीछे से अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु में शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर बाइक पर घर लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे जब वह जंडियाला गुरु क्षेत्र में पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार हमलावरों ने उस पर पीछे से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सात से आठ राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से चार गोलियां मनिंदर सिंह की पीठ में लगीं।

गोली लगते ही मनिंदर सिंह सड़क पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना जंडियाला गुरु की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत एकत्र किए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  पुलिस विभिन्न सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें