फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा शोरूम फायरिंग केस:आरोपी दिनेश खैरमपुरिया को पुलिस ने साइप्रस से किया डिपोर्ट, फोन कर मांगी थी रंगदारी

Fri, 12 Jun 2026 03:23 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिंद्रा शोरूम पर हुई फायरिंग मामले में तीन आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया था जिसमें हिसार जिले के गांव खारियां वासी आशीष, खरड़न वासी सन्नी और सोनीपत जिले के गांव रिहाना निवासी विकास शामिल था।
विज्ञापन
हिसार पुलिस के साथ आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में साल 2024 में शहर के ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी दिनेश खैरमपुरिया को साइप्रस से डिपोर्ट किया है। दिनेश खैरमपुरिया ने वहां से फोन कर रंगदारी मांगी थी। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि दिनेश वहां वर्ष 2020 में स्टूडेंट विजा पर गया था। इस दौरान वह वहां गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल हो गया। दिनेश वहां से कॉल करके रंगदारी मांगता था। पुलिस अब इसे रिमांड पर लेगी ताकि अन्ना आरोपियों का भी पता चल सके। साथ ही यह भी जानकारी मिल सके कि यह और कितने मामलों में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिंद्रा शोरूम पर हुई फायरिंग मामले में तीन आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया था जिसमें हिसार जिले के गांव खारियां वासी आशीष, खरड़न वासी सन्नी और सोनीपत जिले के गांव रिहाना निवासी विकास शामिल था। इसके अलावा गुरुग्राम एसटीएफ ने इस मामले में गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें