फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khadoor Sahib: मामूली विवाद के बाद वालीबाॅल खिलाड़ी के गले में घोंपी किरच, माैत; आरोपी फरार

Wed, 18 Jun 2025 08:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

गांव ठट्ठा निवासी मास्टर शमशेर सिंह का बेटा बिबेकबीर सिंह वालीबाॅल का नामवर खिलाड़ी था। उसका अपने ही गांव के किसी युवक के साथ मामूली बात को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था।
विज्ञापन
बिबेकवीर सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खडूर साहिब में वालीबाॅल के खिलाड़ी बिबेकबीर सिंह (18) की मंगलवार शाम को किरच मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना थाना सरहाली के अधीन आते गांव ठट्ठा में हुई। मौके पर थाना प्रभारी बरजिंदर सिंह पहुंचे व शव कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। 
विज्ञापन


विस हलका पट्टी के गांव ठट्ठा निवासी मास्टर शमशेर सिंह का बेटा बिबेकबीर सिंह वालीबाॅल का नामवर खिलाड़ी था। उसका अपने ही गांव के किसी युवक के साथ मामूली बात को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। मंगलवार को बिबेकबीर सिंह गांव की अनाज मंडी के पास किसी काम के लिए जा रहा था। वहां पर इसी गांव से संबंधित आरोपी पीछा करता आया। जिसने पहले गाली-गलौज किया। 

विरोध करने पर बिबेकबीर सिंह के गले पर किरच मार दी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय बिबेक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सब डिवीजन पट्टी डीएसपी लवकेश कुमार ने बताया कि हत्या की असल कारण क्या है, इस बाबत जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरु कर दी है। बिबेकबीर सिंह का शव सिविल अस्पताल तरनतारन भिजवा दिया गया है। जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें