फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पाकिस्तान से मंगवाए हथियार, बॉर्डर पर खेप उठाने पहुंचे दो तस्कर, बीएसएफ और पुलिस के ट्रैप में फंसे

Mon, 28 Apr 2025 02:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सीमा पार से हथियार मंगवाने वाले दो हथियार तस्करों को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पाकिस्तान से हथियार मंगवाए थे। आरोपी बॉर्डर पर हथियार लेने पहुंचे तो इन्हें पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
बीएसएफ और पंजाब पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस ने दो पिस्तौल, दो मैगजीन और एक बाइक बरामद की है। पकड़े गए दोनों तस्कर पाकिस्तान में बैठे नशा व हथियार तस्करों के संपर्क में थे और वहीं से हथियारों की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई करने का काम कर रहे थे।

विज्ञापन


एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान तस्करों की ओर से हथियारों की खेप सीमा के इस पार भेजी है। जिसे बच्चीविंड गांव ओर ककड़ गांव के दो तस्करों की ओर से रिसीव किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया था। ट्रैप लगाकर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया मगर आरोपियों ने बाइक भगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने मौके पर घेर लिया और मौके पर ही पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए। फिलहाल आरोपियों से जांच की जा रही है ताकि और भी रिकवरी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें