नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर पट्टी की पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
थाना सदर पट्टी के एएसआई सुखदेव सिंह ने गांव जलोके में गश्त के दौरान जगरूप सिंह उर्फ जूपा निवासी जल्लोके को छह ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। वहीं एएसआई सरबजीत सिंह ने गांव सीतो मह झुग्गियां में गश्त के दौरान विशाल निवासी सीतो मह झुग्गियां को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। जब उसकी तलाशी ली तो उससे 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।