मनवाल बाग स्थित एक घर में चोरों ने धावा बोलकर करीब 13 तोला सोने के गहने और 25 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। खास बात यह है घटना के वक्त घर वाले सोते और चोर वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी रंजीत व थाना शाहपुरकंडी के प्रभारी कुलदीप घटना की जांच पड़ताल की। केस दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मनवाल बाग निवासी रघुवर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात रोजाना की तरह सारा परिवार घर में सो रहा था। वहीं घर के एक कमरे, जिसमें कोई भी नहीं सो रहा था। उस कमरे में चोर पिछली खिड़की के माध्यम से घुसे और अलमारी में पड़े 13 तोले सोने के गहने और 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
चोरी गए गहनों में 2 चेन, 4 चूड़ियां समेत अन्य आभूषण हैं। सुबह सोकर उठने पर सामान बिखरा मिला। इस पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना थाना शाहपुरकंडी में दी।
एएसआई विजय कुमार ने बताया कि मौके की जायजा उच्चाधिकारियों ने लिया है और घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी ले लिए गये हैं। उन्होंने बताया कि घर के मालिक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।