फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में दुकान से हजारों के सामान की चोरी

Tue, 05 Apr 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में पुलिस को घटना की जानकारी देते दुकान मालिक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
डलहौजी रोड पर बैटरी की दुकान से हजारों का सामान चोरी हो गया। सीसीटीवी में कैद चोर की पहचान हो गई है। थाना डिवीजन नंबर एक पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


दुकान के मालिक अमरजीत सिंह साहनी ने बताया मंगलवार की सुबह वह दुकान खोलने के लिए आया था। शटर में लगा ताला गायब था। सीसीटीवी की फुटेज से पता चला कि एक युवक दुकान से सुबह करीब पांच बजे सिलेंडर, बैटरी व अन्य सामान ले जा रहा था।

फुटेज में युवक की पहचान दीपक के रूप में हुई। दीपक दुकान पर कुछ दिन पहले काम करता था। थाना डिवीजन-1 के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया फुटेज कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें