गांव खोखर फौजियां के पास दो बाइक सवारों ने खिलौना पिस्तौल दिखाकर गर्म कपड़ा बेचने वाले विक्रेता से दस हजार छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस थाना सदर ने शिकायकर्ता के बयानों पर दो युवकों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
भागने वाले इन दोनों ही आरोपियों को रास्ते में राहीगरों ने दबोच लिया और उनको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार उक्त दोनों आरोपियों की पहचान दुलर्भ सिंह और हैपी वासी हरचोवाल के रूप में हुई हैं।
इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआ मनोहर सिंह ने कहा कि उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिस्तौल के नकली होने की पुष्टि पुलिस थाने में की गई है।
पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। शिकायतकर्ता इमरान हाल वासी मुर्गी मोहल्ला बटाला ने बताया कि वह गांव-गांव गर्म कपड़ा बेचने का काम करता है। गत देर शाम वह कपड़ा बेचकर वापस आ रहे थे।
जब वह गांव खोखर फौजियां के पास पहुंचा तो दो युवक बिना नंबर वाले बाइक पर आए और उसे रोककर खिलौना पिस्तौल दिखाकर उससे 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।