फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी में छह लोग नामजद

Wed, 16 Mar 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के दो मामलों में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन पुलिस में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के  मैनेजर की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। बैंक मैनेजर ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि जसबीर सिंह, मंजीत कौर, रंजीत सिंह निवासी नगीना एवेन्यू ने छह लाख का ऋण लेकर सिक्योरिटी के तौर पर चेक दिए थे। चेक बाउंस हो गए।

थाना सिविल लाइन के एएसआई सुरिंद्र सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर दो लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में ट्रेवल कंपनी के मालिक सहित तीन खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जालंधर के गांव आदमपुर के रहने वाले सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी
विज्ञापन


शिकायत में बताया कि रानी का बाग में स्थित कैरियर स्लोशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक राजबीर सिंह,  कंपनी के कर्मचारी अमनदीप सिंह, विजय गोयल ने उसे विदेश भेजने के नाम पर दो लाख रुपये ले लिए।

विदेश न भेजने पर उसने रुपये वापस मांगें तो देने से इंकार कर दिया। थाना सिविल लाइन के प्रभारी सुखविंद्र सिंह ने मामला दर्जकर केस की अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें