फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में लुटेरे बेखौफ: लूट की नीयत से ASI को मारी गोली, निजी अस्पताल में दाखिल, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 13 Jun 2022 06:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर तो कोई कैमरा नहीं था, मगर जिस रास्ते पर वे भागे थे, वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। अब वह पुलिस पर भी हमला करने से नहीं डरते हैं। रविवार दोपहर को कत्थूनंगल थानाक्षेत्र के गांव अड्डा तलवंडी फुम्मन में ऐसा ही मामला सामने आया है। एएसआई अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर वहां अपनी पत्नी की इंतजार कर रहा था। तभी मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने उन्हें लूटने के प्रयास में गोली मारकर जख्मी कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अमृतसर देहात पुलिस में तैनात एएसआई सतनाम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने बताया कि वह मत्तेवाल थानाक्षेत्र के गांव बट्ठू चक्क के रहने वाले हैं। 12 जून की दोपहर करीब 12 बजे वह मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी सतिंदर कौर को लेने कत्थूनंगल थानाक्षेत्र के गांव तलवंडी फुम्मन के अड्डे पर खड़े थे। इस दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे और उनसे पर्स मांगने लगे। उन्होंने कत्थूनंगल थाना की पुलिस को बताया कि उन्होंने लुटेरों को अपना पर्स देने से मना किया तो एक युवक उनसे गुत्थमगुत्था हो गया। उन्होंने भी उस युवक को पकड़ लिया और इस दौरान वह और उन्हें पकड़ने वाला युवक जमीन पर गिर पड़े।

इस बीच उन्हें पकड़ने वाले युवक ने अपने दूसरे साथी से उन (सतनाम) पर फायर करने को कहा तो दूसरे लुटेरे ने उनकी बाईं टांग में घुटने से ऊपर गोली मार दी, जो जांघ में लगी। उन्होंने बताया कि पकड़े आरोपी को नहीं छोड़ा। इतने में उनकी पत्नी सतिंदर कौर मौके पर पहुंच गई और उसने शोर मचा दिया। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों लुटेरे वहां से अमृतसर की तरफ फरार हो गए लेकिन एक आरोपी की कमीज उनके पास रह गई। मामले के जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर तो कोई कैमरा नहीं था, मगर जिस रास्ते पर वे भागे थे, वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें