फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar News: रास्ते के विवाद में दिनदहाड़े युवक की गला रेतकर हत्या, एसपी कार्यालय के पास हुई वारदात

Mon, 13 Jun 2022 05:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट स्थित रगड़गंज बाजार में रास्ते के विवाद को लेकर युवक की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या कर दी गई। बाजार निवासी कृष्ण कुमार एक भवन का निर्माण करा रहा था। उसी के पास स्थानीय रवि सोनी का खेत है।
विज्ञापन


रास्ते को लेकर दोनो में विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर सोमवार को एक बार फिर कहा सुनी होने लगी। कृष्ण कुमार के घर रहने वाले सहयोगी रवि निवासी ग्राम भिदूड़ थाना बसखारी ने ग्राइंडर मशीन से रवि सोनी का गला रेत दिया।

बुरी तरह घायल होकर रवि सोनी गिर पड़ा जबकि हत्यारा भाग निकला। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख परिजन ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाने की तैयारी में थे तभी उसकी मौत हो गई। मौके पर एसडीएम और सीओ के अलावा कोतवाल पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें